Breaking News
Panthic gathering in the UK : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਯੂ.ਕੇ. ਵੱਲੋਂ ਪੰਥਕ ਮਸਲਿਆਂ, ਮੌਜੂਦਾ ਹਾਲਾਤ ਤੇ ਭਵਿੱਖੀ ਰਣਨੀਤੀ ’ਤੇ 4 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੇਜ਼ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ Jamshedpur : रामगढ़िया सभा में 4 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर Jamshedpur Police : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के लिए विशेष शिविर, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की दी जानकारी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर नितारा फाउंडेशन का स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 लोगों की हुई जांच
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा नेता पर नशीली दवा पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गोलमुरी थाना में मामला दर्ज

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर : सीतारामडेरा निवासी भाजपा के एक नेता मुश्किल में पड़ गए हैं. उनके खिलाफ गोलमुरी थाना में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी युवा नेता सिख समुदाय से हैं. टुइलाडूंगरी की 46 वर्षीय विवाहित महिला ने यह मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराने में भाजपा की ही एक सिख महिला नेत्री की बड़ी भूमिका बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह घर में सिलाई कढ़ाई करती है. टाटा मोटर्स प्लांट का अस्थाई कर्मचारी जगजीत सिंह सोनू अपने परिवार का कपड़ा सिलाई करवाने उसके पास आता था. उसे रुपए की जरूरत थी तो दो किस्त में एक लाख रुपया नगद दिया. रुपया मांगने लगी तो 18 मार्च को उसने कहा कि भुइयांडीह श्मशान घाट के पास होटल में आ जाओ और अपना रुपया ले लो.

यह भी पढ़ें : UPSC NDA Result : अनमोल ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में देश भर में रैंक 1 हासिल कर झारखंड का बढ़ाया मान, जमशेदपुर से भी है जुड़ाव

बताया गया है कि वहां जाने पर उसने रुपए की बजाय तीन चेक दिया. उसने कोल्ड ड्रिंक व नाश्ता मंगा कर पीने को कहा. जैसे ही ठंडा पिया, सिर चकराने लगा और नशा महसूस होने लगा. बेहोशी की हालत में सोनू ने बलात्कार किया और उसे बेहोशी की अवस्था में छोड़कर चला गया. होश में आई तो अपने को नग्न पाया. घबराते हुए अपना कपड़ा पहन कर घर आ गई. घर में आकर परिजन और बच्चों को घटना के बारे में बताया. सोनू से जानकारी लेने पर उसने तस्वीर वायरल करने की धमकी दी. उसने कहा कि जहां जाना है, जाओ. मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसे भी पढ़ें : Ahmedabad : फटाफट क्रिकेट में गुजरात का सामना पंजाब से

पीड़िता ने बताया है कि आरोपी द्वारा तस्वीर वायरल करने पर वह डिप्रेशन में आ गई और फिलहाल इलाज चल रहा है. जगजीत सोनू एवं उसके परिवार द्वारा धमकी दी जाने लगी कि अगर पुलिस को सूचना देगी तो तुम, तुम्हारे परिवार और दोनों बच्चों की हत्या करवा दूंगा. पीड़िता ने यह भी बताया है कि आरोपी ने उसका (पीड़िता) उक्त होटल में जाली आधार कार्ड देकर उसने रूम बुक कराया था. आतंकित और भयभीत होने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई है. इधर यह भी जानकारी मिली है कि जगजीत सिंह सोनू समाज के प्रभावशाली लोगों का नाम लेकर भी पीड़िता को धमका रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर