Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : बिष्टुपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड के मुख्य आरोपी बोदरा ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो लाख का रखा गया था इनाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना इलाके में डीडी बार के सामने पुलिस वाहन से निकालकर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी गम्हरिया निवासी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर न्यायलय में सीजीएम के समक्ष सरेंडर कर दिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. कड़ी सुरक्षा में उसे पुलिस कोर्ट से जेल शिफ्ट करने के लिए निकल चुकी है. हत्याकांड के बाद जमशेदपुर में बढ़ते अपराध को लेकर मुखर हुई जनता के विरोध के बीच सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था. बोदरा पर दो लाख का इनाम भी रखा गया था. अब बोदरा को जमशेदपुर पुलिस रिमांड में लेने की प्रक्रिया में जुट गई है.

कोर्ट से जेल ले जाती पुलिस, कैदी वैन में बोदरा

मंगलवार को ही डीडी बार मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से शहर लाया गया है. एसआईटी नीरज से भी पूछताछ कर रही है. इधर, पुलिस दबिश के बीच बोदरा ने आत्मसमर्पण कर दिया. अब इस हत्याकांड से शीघ्र पर्दा उठने की उम्मीद है. इस मामले को लेकर सरकार ने एसएसपी पियूष पांडे, उनकी पत्नी सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी को भी आक्रोश के बाद बदल दिया था. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत घटना की रात मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी निलंबित किये गए थे. इलाके के डीएसपी मनोज ठाकुर पर भी मामले में जांच की जा रही है. वहीं हिमांशु के साथ गंभीर घायल हुए प्रत्युश सिंह की हालत में अब सुधार हो रहा है. वह कोलकाता में इलाजरत है. मामले में कई लोग जेल के भीतर भेजे जा चुके हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर