WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : स्वर्णरेखा नदी में डूबा युवक, परिजनों ने युवती पर लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह के स्वर्णरेखा नदी में 18 वर्षीय युवक मनीष कुमार डूब गया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मनीष की तलाश की पर कोई जानकारी नहीं मिली। इधर, परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए एक युवती पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतक मनीष कुमार की मां दीपा देवी ने बताया कि वे लोग गोविंदपुर के रहने वाले हैं। मनीष बाबूडीह में एक टेंट लाइट साउंड के गोदाम में रहकर काम करता था। शुक्रवार देर शाम बाबूडीह की रहने वाली सोनम कुमारी ने मनीष को फोन कर नदी किनारे बुलाया था। वहां पहले से दो अन्य युवतियां और दो युवक मौजूद थे।

युवती को बचाने नदी में कूदा था मनीष

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मां ने बताया कि मनीष के वहां पहुंचने पर सोनम ने किसी बात पर झगड़ा किया और नदी में कूद गई। मनीष ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन खुद डूबने लगा। मौके पर मौजूद युवकों ने सोनम को बाहर निकाल लिया और मनीष को डूबते हुए छोड़कर वहां से चले गए।

परिवार का कहना है कि मनीष और सोनम की मुलाकात करीब 8 दिन पहले हुई थी। सोनम और मनीष के बीच किसी वीडियो को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि इस वीडियो के कारण सोनम और उसके परिवार ने मनीष को फंसाने की साजिश रची। परिजनों ने दावा किया है कि घटना से पहले सोनम के चाचा ने मनीष को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं पुलिस ने सोनम और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर