Jamshedpur : बिरसानगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने लगाया मेगा हेल्थ कैंप, सहायता शिविर में भी निपटाई लोगों की समस्याएं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 7 स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की ओर से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया था. इस दौरान सर्वजन पेंशन योजना के तहत 150 जरूरतमंदों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही.

यह भी पढ़े : Tatanagar Station : दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम ने किया निरीक्षण, रेल मदद ऐप को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित 12 चिकित्सकों सहित 10 सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 300 लोगों का जाँच कर दवा दी गई. मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, दांत, कान, नाक, स्वांस, अर्थो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में जो चिकित्सक निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं. चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया.

साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया. मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री गुरूपदो गोराई, अरूण सिंह, ज्योति मिश्रा, सन्नी सिंह, सचिन कुमार, निखिल तिवारी , हरिहर प्रसाद,कुमार गौरव,सुशील घोष, मिट्ठू सरकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर