Jamshedpur Crime : डिमना डैम के पास अमरनाथ हत्याकांड के गवाह पर चली गोली, पीठ में लगी, कंधे से निकली, पुलिस हुई सक्रिय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना डैम के पास शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने स्कूटी सवार पत्रकार आशुतोष ओझा उर्फ अंशु को गोली मार दी। घटना के बाद आशुतोष के साथी मंगल ने उसे घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। आशुतोष को पीठ में गोली लगी, जो कंधे के पास से आर-पार हो गई।

डिमना डैम से लौटते वक्त हुआ हमला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंगल ने बताया कि वह और आशुतोष डिमना डैम घूमने गए थे। लौटते समय आशुतोष स्कूटी के पीछे बैठा था। अलकतरा फैक्ट्री के पास घाटी में पीछे से गोली चलने की आवाज आई और देखा कि आशुतोष की पीठ से खून बहने लगा। फायरिंग करने वाले युवक डिमना चौक की ओर भाग निकले। इसके बाद आशुतोष को काली मंदिर मार्ग से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा और डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद टीएमएच पहुंचे। उन्होंने घायल आशुतोष से पूछताछ की। हालांकि, पुलिस अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि गोली चली है या नहीं।

अमरनाथ हत्याकांड का गवाह है आशुतोष

घायल आशुतोष ओझा बासुकीनाथ में हुए अमरनाथ सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह है। उसी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह हमला उसी केस से जुड़ा हो सकता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर