Breaking News
Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित TMC Symbol War: TMC का नाम-चिन्ह छिना तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, EC के फैसले को दी चुनौती; अब ‘घासफूल’ की लड़ाई अदालत में
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime History : सोनारी के अमित हत्याकांड से ये अपराधी हुए बरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी में हुए अमित राय हत्याकांड में गैंगस्टर सुधीर दुबे, कन्हैया सिंह समेत अन्य आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट ने बरी कर दिया. निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी थी, जिसके बाद चारो आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट ने बरी कर दिया.

इस मामले में गैंगस्टर अखिले सिह, उसके सहयोगी हरीश सिंह और जसबीर सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने पहले ही बरी कर दिया था. तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप था, जिसको पुलिस साबित नहीं कर पायी. अमित राय की 6 दिसंबर 2016 को जमशेदपुर के सोनारी शिवगंगा अपार्टमेंट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मामले में अमित राय के पिता नागेंद्र राय ने सोनारी थाना में गैंगस्टर अखिलेश सिंह, हरीश सिंह, कन्हैया सिंह, सुधीर दुबे समेत अन्य के खिलाफ एक केस दायर किया था.अमित राय पहले गैंगस्टर अखिलेश सिंह के साथ ही था.

लेकिन बाद में विवाद के बाद अमित राय अखिलेश सिंह के विरोधी उपेंद्र सिंह के साथ हो गया था. पुलिस के साथ मिलकर अमित राय, अखिलेश सिंह को ही गिरफ्तार कराना चाहता था. पुलिस जांच में पाया गया था कि कांड को कन्हैया सिंह, सुधीर दुबे, मोहन यादव, संजीव गोराई, अजय मंडल, संजय सोना ने किया था, जिसकी साजिश अखिलेश, हरीश और जसबीर ने रची थी.

इस मामले में 30 जुलाई 2018 को जमशेदपुर कोर्ट के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सुभा की अदालत ने सुधीर दुबे, कन्हैया सिंह, मोहन यादव और संजीव गोराई को हत्या में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी, जबकि अजय मंडल और संजय सोना को बरी कर दिया था. न्यायालय में अलग से अखिलेश सिंह, हरीश सिंह और जसबीर सिंह की सुनवाई चल रही थी, जिसमें तीनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था. सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह अपील बेल पर थे, जबकि मोहन यादव और संजीव गोराई अब भी जेल में बंद है. इस मामले में अब सभी को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर