Jamshedpur : ग्राहक पंचायत पर्यावरण आयाम ने पर्यावरण दिवस पर कदमा में आयोजित किया गोष्ठी कार्यक्रम

SHARE:

  •  “सीमित संसाधन से भी वृक्षों को बचाया जा सकता है” — ट्री मैन अमरदीप मुखी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राहक पंचायत पर्यावरण आयाम झारखंड प्रांत की ओर से कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ट्री मैन के नाम से मशहूर अमरदीप मुखी ने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद भी हम वृक्षों को बचा सकते हैं यदि हम प्रकृति के प्रति पवित्र भाव रखकर उसका संरक्षण करें. कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें प्रकृति की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना था. झारखंड प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक भाव नहीं बल्कि जीवन की सच्चाई है. उन्होंने अमरदीप मुखी का अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस पर जनता दल(यू) बर्मामाइंस थाना क्षेत्र समिति ने किया पौधरोपण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय ने “धरा को स्वर्ग बनायें” शीर्षक से काव्य पाठ किया, जबकि विजय लक्ष्मी वेदुला ने “वृक्ष की व्यथा” कविता सुनाई. सागर चौबे ने मानव जीवन की सुविधाभोगी प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि हम प्रकृति पूजन को भूलकर उसका विनाश कर रहे हैं. डॉक्टर सुमन लता ने भारतीय संस्कृति और झारखंड की आत्मा के रूप में प्रकृति माता के संरक्षण पर अपने विचार साझा किए. लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रभावी नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन रूबी लाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वंदना कुमारी ने किया.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय ने ग्राहक गीत गाया और इच्छा कुमारी ने संगठन मंत्र का वाचन किया. रीना परितोष ने कल्याण मंत्र का वाचन कर सभी का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में वी प्रभु, मीरा गुप्ता, शंभू जयसवाल, रीमा भट्टाचार्य, रविंद्र साहू सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और संकल्प की भावना को मजबूत करने में सफल रहा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें