Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : साइबर ठगों ने बिरसानगर के दो व्यक्तियों को बनाया शिकार, 4 लाख 20 हजार खाते से हुए गायब

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साइबर ठगों ने बिरसानगर निवासी राजेश कुमार शर्मा के बैंक खाते से दो लाख रुपये की निकासी कर ली. राजेश कुमार ने अंजनी कुरियर से कोई सामान बुक किया था. समय पूरा होने के बाद जब उनका सामान नहीं आया तो उन्होंने गुगल से कुरियर कंपनी का फोन नंबर निकाल कर उस पर कॉल किया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : एसएसपी से मिला एनडीए का प्रतिनिधिमंडल, सरयू राय का लिखा पत्र सौंपा, जांच के तरीके बदलने और रांची स्टाइल में काम करने की अपील की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उस नंबर से राजेश के मोबाइल पर कॉल आया. काॅल करने वाले ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया. उसके बाद उनकी शिकायत सुनी. एक लिंक देकर मोबाइल से पांच रुपये का पेमेंट करने को कहा जैसे ही उन्होंने पेमेंट करने की प्रक्रिया को शुरू की. ठग ने लिंक के माध्यम से राजेश के यूपीआई के पासवर्ड को पता कर लिया.

उनके यूपीआई के माध्यम से दो लाख रुपये की निकासी कर ली. दूसरी ओर विजया गार्डेन के रहने वाले अभिषेक कुमार को भी अपना शिकार बनाया. उनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 2.20 लाख रुपये उड़ा लिए. अभिषेक ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. अभिषेक के वाट्सएप पर डीसीएक्स कंपनी का मैसेज आया. जिसमें सिक्का खरीद कर लाभ कमाने का ऑप्शन दिया हुआ था. अभिषेक ने उस मैसेज को देखा और सिक्का खरीदने को लेकर आगे का काम किया. कुछ देर के बाद उनके बैंक खाता से 2.20 लाख रुपये की निकासी हो गयी. जब दोबारा उसने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उस फोन नंबर से संपर्क नहीं हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर