Jamshedpur Durgapuja : डीसी-एसएसपी ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम रहे मौजूद, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विसर्जन घाट तक पहुंच पथ मरम्मतीकरण, घाटों की बेरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युतीकरण, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दुर्गापूजा की तैयारियों के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा किया गया। मौके पर सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, नगर निकायों के पदाधिकारी, बीडीओ जमशेदपुर सुधा वर्मा, जुस्को, पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने स्वर्ण रेखा घाट, पांडे घाट, नया पुल घाट, दो मुहानी घाट, सब स्टेशन घाट, सती घाट, बेली बोधनवाला घाट का स्थल निरीक्षण किया।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार विसर्जन घाट तक पहुंच पथ का मरम्मतीकरण का निर्देश मौके पर मौजूद नगर निकाय पदाधिकारी एवं जुस्को प्रतिनिधि को दिया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बेरिकेडिंग किये जाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गये।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। साथ ही विसर्जन घाट पर सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाए इसे लेकर विसर्जन घाटों का मुआवना किया गया। उन्होने सभी दुर्गा पूजा समिति से अपील किया कि तय समय पर विसर्जन करें जिससे विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, पूजा समितियों से भी दुर्गा पूजा को सफल संपन्न कराने में सहयोग अपेक्षित है। दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।

घाटों की ससमय साफ-सफाई एवं विद्युतीकरण पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा एवं श्रद्धुालुओं की सुविधा की दृष्टि से दोनों कार्य महत्वपूर्ण हैं इसे संबंधित नगर निकाय एवं जुस्को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। विसर्जन के दौरान ड्रोन कैमरा एवं वीडियाग्राफी कराई जाएगी।

विसर्जन घाटों तक पहुंच पथ के मरम्मतीकरण की आवश्कता जहां कहीं भी है उसे सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होने श्रद्धालुओं से भी अपील किया कि नदी किनारे फिसलन वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं, अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ससमय विसर्जन एवं प्रशासन के साथ समन्वय में दुर्गा पूजा समितियों से भी सहयोग अपेक्षित है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें