WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा और अधूरे सड़क कार्य पर भड़के पंसस, संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

बागबेड़ा कॉलोनी की बदहाल सफाई व्यवस्था और अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।

सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 की मुख्य सड़क पर लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं रोड नंबर-2 में पूर्व में किए गए कार्य के बाद खोदे गए गड्ढे का अब तक पक्कीकरण नहीं किया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुनील गुप्ता ने मांग पत्र में कहा कि दोनों लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कराया जाए। यदि संबंधित संवेदक तय समय के भीतर कार्य पूरा करने में विफल रहता है तो उसे ब्लैकलिस्ट करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

मांग पत्र प्राप्त करने के बाद पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता ने पंचायत समिति सदस्य को आश्वस्त किया कि संबंधित संवेदक को निर्देश देकर जल्द ही दोनों कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर