Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे घाघीडीह जेल, कहा पुलिस-प्रशासन ने की गुंडागर्दी-Video

SHARE:

Jamshedpur.
शनिवार की देर शाम जमशेदपुर दौरे पर आए झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार के दिन घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ,भरत सिंह भी मौजूद रहे, जबकि सेंट्रल जेल के बाहर भाजपा कार्यकर्ता भी खड़े थे.

आपको बता दें कि जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो सेंट्रल जेल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुलाकात करने से रोक दिया गया वही 1 दिन बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सेंट्रल जेल जाकर अभय सिंह से मुलाकात की थी. उन्होंने इस पूरे मामले पर प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा किया था. इधर लगभग 25 मिनट की मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी घाघीडीह सेंट्रल जेल से बाहर निकले जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

बातचीत के दौरान बाबुलाल मरांडी ने साफ तौर पर कहा कि शास्त्री नगर में बीते दिनों हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे जबकि पत्थरबाजी की घटना में प्रशासन के लोग भी घायल हुए थे. मामले में थाने में जो एफ आई आर दर्ज किया गया है. उसमें साफ तौर पर घटना का जिक्र किया गया है. कहीं भी अभय सिंह का नाम नहीं है, जबकि अभय सिंह के अलावा जेल में बंद कई लोग घटनास्थल पर नहीं थे. ऐसे में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा है. जमशेदपुर प्रशासन पूरी तरह से विफल है. सोची समझी साजिश के तहत अभय सिंह को फंसाया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में इस तरह के माहौल बन रहे हैं, घटनाएं घट रही है. तुष्टिकरण की राजनीति एंटी सोशल एलिमेंट्स को बढ़ावा दे रखा है. इस मामले में प्रदेश भाजापा का प्रतिनिधि मंडल महामहिम से मिलेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर