Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में निर्धारित मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रण किए जाने की मिल रही शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पेट्रोल पंपों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाहन चालकों एवं उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल एवं 80 प्रतिशत पेट्रोल) मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ स्थानों पर निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिश्रित ईंधन की आपूर्ति की जा रही है, जिससे वाहनों का माइलेज कम हो रहा है, इंजन के प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन शिकायतों के कारण आम लोगों में ईंधन की गुणवत्ता को लेकर असमंजस एवं चिंता का माहौल बना हुआ है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जदयू ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि किसी भी पेट्रोल पंप को बिना जांच के दोषी ठहराना उचित नहीं है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। यदि कहीं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित पेट्रोल पंपों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पार्टी ने मांग की कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों से ईंधन के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि आम उपभोक्ताओं का विश्वास कायम रहे। साथ ही समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पेट्रोल पंप निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करें। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर ईंधन की गुणवत्ता संबंधी जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए।

जदयू नेताओं ने कहा कि आम जनता अपने परिश्रम की कमाई से ईंधन खरीदती है। यदि ईंधन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो उसका सीधा असर लाखों वाहन चालकों, परिवहन व्यवसाय, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है। इसलिए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जनता दल (यूनाइटेड) इस जनहित के मुद्दे पर सदैव आम लोगों की आवाज़ उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी चलाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में उषा यादव, प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, अर्जुन यादव, मृत्युंजय शर्मा, अवतार सिंह, मनोज गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, दर्शन सिंह काले , दीप, चंद्रा सहित जनता दल (यूनाइटेड) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर