Jamshedpur : जद(यू) उलीडीह थाना समिति ने संचालित किया संपर्क–समस्या–समाधान अभियान

SHARE:

  • स्थानीय जनसमस्याओं का जायजा लेकर जल्द समाधान का किया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति के तत्वाधान में रविवार को जवाहरनगर रोड नंबर 6 एवं 4 में संपर्क–समस्या–समाधान अभियान का आयोजन किया गया. अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया, जबकि जद(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे. जद(यू) के नेताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और सड़क, नाली, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट की स्थिति का जायजा लिया. अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की कमी और पेयजल आपूर्ति की अनियमितता जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए. सभी समस्याओं को विस्तार से सूचीबद्ध किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नितारा फाउंडेशन ने आशीर्वाद भवन में लगवाया नेत्र जांच शिविर, 60 लोगों ने उठाया लाभ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जद(यू) नेताओं ने कहा कि वे सभी समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्पित हैं और जल्द ही सार्थक पहल करेंगे. उन्होंने बताया कि अभियान हर रविवार लगातार जारी रहेगा, जिससे स्थानीय मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई हो सके. इस दौरान जद(यू) के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह महासचिव मनोज गुप्ता, संजय सिंह, मनोज ओझा, बिजेंद्र सिंह, अभिजीत सेनापति, सागर दत्ता, योगेंद्र कुमार साहू, सुनील महतो और मनोज राय समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें