WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड जनक शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सीजीपीसी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड जनक, पद्म भूषण एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर सिख समुदाय की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने बुधवार को सोनारी स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए झारखंड आंदोलन और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पवन सिंह को भी शॉल एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सोनारी में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और आदिवासी, दलित तथा वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की। उनका संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड जनक शिबू सोरेन द्वारा राज्य और समाज के लिए किए गए त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन सामाजिक न्याय, अधिकार और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखवंत सिंह सुक्कू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरदीप सिंह दीपी, विक्की सिंह सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर