Breaking News
Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान Punjab : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰੋਤਾਂ ’ਤੇ ‘ਪਰਜੀਵੀ ਘੁਸਪੈਠੀਆਂ’ ਦਾ ਵਧਦਾ ਬੋਝ ਚਿੰਤਾਜਨਕ, 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ: ਭਾਈ ਰਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਇੰਦੌਰ Jamshedpur : शहीद परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व सैनिक, दीपावली की खुशियां बांटकर जताया सम्मान और अपनत्व Jamshedpur : निर्भय सिंह के निधन पर पवन अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में निजी खर्च से झरना मिश्रा ने पानी टंकी पंप हाउस की सफाई शुरू कराई, वर्षों बाद हट रही गंदगी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में वर्षों से फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ और जहरीले जीव-जंतुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से सफाई अभियान शुरू कराया। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सफाई अभियान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, कुमार विशाल तथा पंप हाउस के ऑपरेटर राम सिंह ने भी सहयोग किया।

बताया गया कि लंबे समय से पंप हाउस परिसर की समुचित सफाई नहीं होने के कारण वहां घनी झाड़ियां और छोटे-बड़े पेड़ उग आए थे। इसके चलते सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा लगातार बढ़ रहा था। इससे पंप हाउस में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो झरना मिश्रा ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च से मजदूर लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया। अभियान के तहत झाड़ियों, छोटे-बड़े पेड़ों और कचरे को हटाकर पूरे परिसर को साफ एवं सुरक्षित बनाया जा रहा है।

सफाई अभियान शुरू होने के बाद पंप हाउस परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने झरना मिश्रा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि यह कार्य काफी पहले हो जाना चाहिए था। जनप्रतिनिधि द्वारा अपने निजी खर्च से कराया जा रहा यह अभियान समाजसेवा और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार नियमित साफ-सफाई होती रहेगी, जिससे पानी टंकी पंप हाउस परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर