Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल में खेल दिवस आयोजित, विजेता पुरुस्कृत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल-8 के प्रांगण में 12वीं खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल (शहरी विधि व्यवस्था), विशिष्ट अतिथि में डॉ अमर सिंह (जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल), डॉ‌ हसन इमाम मालिक (खेल प्रबंधन जेआरडी टाटा स्टील), पंकज सिन्हा (पूर्वी सिंहभूम के जिला पार्षद), राजकुमार सिंह (पूर्व जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम), पुलकित झुनझुनवाला,  विवेक कुमार (ब्रांच मैनेजर केनरा बैंक, खास महल),  अविनाश कुमार झा (प्रारंभिक विद्यालय, सोपोडेरा के प्रिंसिपल), माल्ती बास्के (ड्रीमलैंड प्ले स्कूल की प्रिंसिपल), विद्यालय की चेयरपर्सन लूसी सिंह, विद्यालय की ट्रस्टी इंद्रजीत कलसे, विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, विद्यालय सचिव सौरव गिरी एवं सभी अभिभावक गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई तथा बच्चों के द्वारा विभिन्न ड्रिल प्रस्तुत किए गए। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन ओलिवर हाउस, बेस्ट मार्च फास्ट स्पार्टन हाउस, बेस्ट बॉयज एथलीट नूना मार्डी, बेस्ट गर्ल एथलीट अलीशा देवगन को दिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के एडमिन केसी भारती, कोऑर्डिनेटर स्वाती झा, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, वाइस कोऑर्डिनेटर शगुफ्ता गजल एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें