Jamshedpur : मनीफिट सोखी कॉलोनी में लगी शबील, स्थानीय लोगों ने की सेवा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टेल्को मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में स्थानीय सिख परिवारों की ओर से हर साल की तरह शबील लगाकर श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद किया गया. इस दौरान राहगीरों के बीच चना एवं ठंडे मीठे जल की सेवा की गई. कॉलोनी वासियों ने बढ़चढ़ कर सेवा में योगदान निभाया.

इससे पूर्व गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की गई.ल और शबील की शुरुआत हुई. इस आयोजन को सफल बनाने में हरदीप सिंह बब्बू, गुरदेव सिंह सोनी, रेशम सिंह, रंजीत कौर, बलजीत कौर उर्फ लवली, जसबीर कौर आदि लोगों ने सहयोग की भूमिका निभाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें