Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : निर्मल महतो की शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को पारडीह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि निर्मल महतो का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की जनता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने समाज और झारखंड के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा अपने प्राणों की आहुति दी। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि निर्मल महतो जैसे महान जननायक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के साथ सामाजिक न्याय और जनहित की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मेयर ने कहा कि निर्मल महतो के संघर्ष और बलिदान को सभी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उनके आदर्श जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर समाज और राज्य के हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मोमिता चटर्जी, विनोद रवि राम, जीएम रजा, संतोष पोद्दार, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रभाकर साहू, शाहनवाज अहमद, अंसार खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर