Jamshedpur : एनसीपी युवा मोर्चा ने मानगो में बैठक कर हज यात्रियों को किया जागरूक, कहा – केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के हित में कर रही काम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एनसीपी युवा मोर्चा द्वारा मानगो आजादनगर में बैठकर सरकार द्वारा हज यात्रियों के लिए की गई पहल की जानकारी दी गई. बैठक की अध्यक्षता अनवर हुसैन ने की, जबकि संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय उपस्थित थे. बैठक में को संबोधित करते हुए डॉ पवन पांडेय ने यह कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए जो कार्य करती है. उसको अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच पहुंचाने का काम होना चाहिए, जो कि ठीक से नहीं होता और इसका लाभ विरोधी उठा लेते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समय-समय पर गुमराह करते रहते हैं.

यह भी पढ़े : Dhanbad : पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार पर मचा बवाल, राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभी हाल ही में खबरें जो सामने आई है. उसके मुताबिक सऊदी गृह मंत्रालय ने हज यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई देशों के हज यात्रियों को सऊदी हज यात्रा पर आने के लिए रोक लगा दी. उन देशों की सूची में भारत भी शामिल था, लेकिन एनडीए सरकार के द्वारा खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास के कारण ना सिर्फ इस दिशा में साकारात्मक पहल करते हुए इस रोक को हटवा दिया गया. बल्कि 10 हजार और हज यात्रियों को सऊदी जाने की इजाजत सऊदी सरकार के द्वारा दिलवाई गई है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि सऊदी जाने वाले हज यात्रियों की जो संख्या 2014 में 136020 थी. वह अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से 2025 में बढ़कर 175025 हो गई है. इसलिए इस बेहतरीन प्रयास के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक अभिनन्दन करते हैं.

इससे हमारे देश में अनेकता में एकता को और मजबूती मिलेगी और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए की सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक हितों की अनदेखा करने की जो लोग बात कर समाज को धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने का प्रयास करते हैं. उनके मंसूबों पर पानी फिर जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से तबरेज खान, अकबर खान, इक़बाल खान, अब्दुल जब्बार, शौकत अंसारी, शेख़ अहमद, फिरोज, मोहम्मद शब्बीर उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें