Jamshedpur : पंचायत समिति सदस्यों ने विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताया आक्रोश

SHARE:

  • डीसी को सौंपा जाएगा मांग पत्र, कार्रवाई न होने पर धरना की चेतावनी
  • पंचायत समिति के सदस्य करेंगे जिला उपायुक्त से मुलाकात

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य स्थाई समिति वित्त अंकेक्षण योजना विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. प्रमुख पानी सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक की सूचना संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से दी गई थी, लेकिन वे बैठक में अनुपस्थित रहे. इस कारण पंचायत समिति सदस्यों को सवालों के जवाब नहीं मिल सके, जिससे वे असंतुष्ट और आक्रोशित हैं.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : मुरली इंटर कॉलेज का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में उठे विभागीय पदाधिकारियों के गैरहाजिरी के सवाल

जमशेदपुर प्रखंड के प्रमुख पानी सोरेन ने कहा कि आगामी शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य जिला उपायुक्त से मिलकर विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे. यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे एकजुट होकर प्रखंड विकास कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे. बैठक में उप प्रमुख शिव कुमार हाॅसदा, पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्गा, सुशील कुमार, सोनिया भूमिज, सरिता त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर