WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police Succes : पारडीह चौक के पास 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सोनारी के पवन यादव का नाम सामने आया, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आजादनगर थाना पुलिस ने पारडीह चौक के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के अनुसार 7 अगस्त की रात करीब 8:10 बजे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने पारडीह चौक एवं आसपास के इलाके में रेकी की।

रेकी के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सौरभ ओहरी (लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, विधिवत तलाशी के दौरान सौरभ के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में पवन यादव का नाम लेने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में सौरभ ओहरी ने कथित तौर पर बताया कि उसने ब्राउन शुगर सोनारी निवासी पवन यादव से लिया था। पुलिस ने विज्ञप्ति में पवन यादव को पूर्व के NDPS मामले से जुड़े एक व्यक्ति का पति बताते हुए दावा किया है कि वर्तमान में जेल में बंद होने के बाद कथित अवैध नेटवर्क का संचालन पवन यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार सौरभ ओहरी को NDPS Act की संबंधित धाराओं और BNS की धारा 111 के तहत दर्ज आजादनगर थाना कांड संख्या 64/26, दिनांक 07 अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ठाकुर, पवन कुमार, मनीष कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार दुबे सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर