Breaking News
Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान Ranchi/Jamshedpur : विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान : सरयू राय Potka : बच्चों के बीच कुणाल षाड़ंगी ने मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, सैकड़ों बच्चों को बांटे स्कूल शूज़

Jamshedpur police success : देवराज हत्याकांड में पुलिस ने हथियार समेत आठ को दबोचा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर में विजयदशमी की रात कदमा निवासी देवराज पिल्ले की हत्या मामले में पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक स्कूटी व चाकू बरामद हुआ है. पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान मोटरसाइकिल में सवार युवकों द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने की सूचना प्राप्त हुई थी.

उक्त युवकों ने कदमा उलियान के रहने 21 वर्षीय वाले देवराज पिल्ले की चाकू मार कर हत्या कर दी थी. उसी रात मेला देखकर घर जा रहे एक व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह घायल हो गया था. इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग कांड दर्ज कर जांच शुरू की और घटना को अंजाम देने वाले सभी आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी ने बताया कि मृतक अपने दोस्तों के साथ पूजा घूमने निकला था. इस दौरान आरोपियों से उनका झगड़ा हो गया और सभी ने मिलकर देवराज को घेरकर मौत के घाट उतार दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन्हें किया गया गिरफ्तार 

पकड़े गए अभियुक्तों में बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला मनमीत सिंह गुजराल उर्फ अनमोल उर्फ जोरावर सिंह, ओल्ड रानिकुदर का यश सोनकर उर्फ चीकू, रानीकुदर रोड नंबर 2 का अभय कुमार यादव उर्फ़ टुनटुन यादव, आरुष लाल, बिष्टुपुर साउथ पार्क का प्रतिक कुमार, गुरुद्वारा बस्ती का ही अमृत सिंह उर्फ टिड्डा, बिष्टुपुर क्यू रोड का अनमोल लाल और जोयदीप नायक उर्फ जोजो शामिल है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर