Jamshedpur : अमर बाउरी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर गोलमुरी में राजा ने बांटे लड्डू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

चंदनकियारी के विधायक, भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी को भाजपा विधायक दल का नेता एवं झारखंड विधानसभा में नेता विधानमंडल दल बनने पर गोलमुरी टिनप्लेट चौक पर भाजपाइयों द्वारा आतिशबाज़ी कर एवं लड्डू वितरण कर जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व गुरदेव सिंह गोलडी ने किया एवं इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो के पूर्व जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा एवं भाजपा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष अप्पा राव उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भव्य आतिशबाज़ी कर एवं राहगीरों के बीच लड्डू वितरित करते हुए भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जमशेदपुर से अमर बाउरी का पुराना संबंध हैं। बाल अवस्था से ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई अमर ने जमशेदपुर से की हैं, उनके पिता पुलिस लाइन में हवलदार के पद पर थे। यह जमशेदपुर केलिए गर्व की बात हैं कि यहाँ का युवा संघर्ष करता हैं और चंदनकियारी का विधायक बनता है और आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में झारखंड के मुद्दों की आवाज़ बुलंद करेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार यादव, संजय बेहेरा, रवि सिंह, अनिल गुप्ता, तेजिंदर सिंह जोनी, बिनय कुमार, करमजीत सिंह कम्मे, जसवंत सिंह, रंजीत सिंह भाऊ, एम डी नरसिम, राजू सिंह, पप्पू गुप्ता, कुलवंत सिंह एवं कुलजोत सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर