Jamshedpur : कदमा विजया हेरिटेज में इस साल रजत जयंती समारोह की धूम, दुर्गापूजा पर हो रहे खास आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दुर्गापूजा साल का एक ऐसा पल है, जिसका हर जमशेदपुरवासी को अपने इस्पात नगरी में बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष यह विजया हेरिटेज, (फेज I – V) के निवासियों के लिए बहुत खास होने जा रहा है, क्योंकि इस बर्ष हम दुर्गापूजा के रजत जयंती वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं। देवी दुर्गा सर्वव्यापी हैं. वह शक्ति का प्रतीक है. दिव्य नारी-शक्ति का रूप है और सार्वभौमिक माँ का अवतार है। वह एक माँ है, जो हर जगह मौजूद है और जो शक्ति और ऊर्जा का अवतार है।

यह भव्य अवसर 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:00 बजे कलश स्थापना और नवरात्री आराधना के साथ शुरू हुआ। 20 अक्टूबर 2023 को महाषष्ठी की संध्या भारत सेबाश्रम संघ से स्वामी सेवात्मानंदा महाराज मुख्य अतिथि के तौर पे और सुनील कुमार शर्मा, डिप्टी कमांडेंट, guest of honour के तौर पे पूजा पंडाल और वार्षिक पूजा स्मारिका का उद्घाटन करने के लिए उपस्तिथ थे। पूजा समारोह का 25वां वर्ष होने के नाते, दुर्गा और काली पूजा समिति के सदस्य निवासियों के साथ मिलकर सुबह की आनंदमय पूजा अनुष्ठानों और शाम को संध्या आरती के साथ इसे यादगार बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अबसर पर प्रतिदिन संध्या बिभिन्न्य सांस्कृतिक और मनोरंजक अनुष्ठान का आयोजन किआ गया जैसे डांडिया नृत्य, गरबा नृत्य, बच्चो द्वारा गीत प्रदर्शन, नृत्य प्रदर्शन तथा ऑर्केस्ट्रा मनोरंजन की लंबी सूची है। इस सांस्कृतिक और मनोरंजक अनुष्ठान का आयोजन के लिए सोसायटी की सांस्कृतिक समिति की महिला सदस्यों ने कड़ी मेहनत किया है जो के प्रशंग्सनिअ है ।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मां दुर्गा के आशीर्वाद से, हम अपने परिसर के दुर्गापूजा उत्सव के 25वें वर्ष का एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने पांच दिवसीय पूजा के आवश्यक विस्तृत व्यवस्था करने के लिए अथक प्रयास और मेहनत किया है। हम पूजा समिति के प्रत्येक सदस्यों को अपना हार्दिक धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने 1999 में हमारे विजया हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में दुर्गापूजा शुरू की और दीर्घ 25 बर्षो तक इसे सफलता के साथ जारी रखा ।

हम अपने सभी विज्ञापनदाताओं, संरक्षकों, कमेटी के सभी सदस्स्य तथा भोग कमेटी, पंडाल-लाइट-माइक कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी, सोविनियर कमेटी और अन्य सभी कमेटी सदस्स्य तथा पूजा में जोगदानकरी सभी सदस्स्य और सोसाइटी के सभी निबासीओ के आभारी हैं जिन्होंने कार्यक्रम को शानदार बनाने में समर्थन और योगदान दिया है।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर