Saraikela : दुर्गापूजा से पहले सभी औद्योगिक इकाइयां एवं उनके वेंडर का बोनस भुगतान करें : पुरेंद्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आदित्यपुर सहित कोल्हान की सभी औद्योगिक इकाइयां एवं उनके वेंडर से दुर्गापूजा के पूर्व कर्मचारियों/ मजदूरों को बोनस का भुगतान किए जाने की मांग आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने की है. उक्त बातें प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष, राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही है.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कुछ बड़ी औद्योगिक इकाइयों को छोड़कर ज्यादातर औद्योगिक इकाइयां और उनके वेंडर न्यूनतम बोनस 8.33% देकर मजदूरों का वास्तविक हक देने से कतराते हैं. उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों और उनके वेंडर को न्यूनतम 8.33% और अधिकतम 20% बोनस देना है, मगर ज्यादातर इकाइयां न्यूनतम बोनस देकर मजदूरों की हकमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रतिष्ठान बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत प्रपत्र ए, बी, सी, डी नहीं रखते हैं और ना ही सेट ऑन और सेट ऑफ का पालन करते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों और उनके वेंडर से मांग किया कि वे अपने लाभांश के आधार पर वास्तविक बोनस मजदूरों को देने का काम करें.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विभागीय सचिव राजेश शर्मा, श्रमायुक्त, झारखंड एवं जमशेदपुर के डीएलसी राकेश प्रसाद से मांग किया कि एक कमेटी बनाकर कोल्हान के सभी औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को दिए जाने वाले बोनस की सघन जांच कराई जाए, ताकि कोई औद्योगिक इकाइयां मजदूरों के साथ अन्याय न कर सके.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि दुर्गा पूजा के बाद आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल श्रम मंत्री एवं श्रम सचिव से रांची जाकर मिलेगा एवं मजदूरों को वास्तविक बोनस एवं न्यूनतम मजदूरी दिए जाने हेतु मांग पत्र सौंपेगा.

प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे प्रदेश राजद महासचिव वीरेंद्र यादव, अधिवक्ता संजय कुमार शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर