WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: 30 मार्च को साकची धालभूम क्लब मैदान में मनेगा राजस्थान दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

SHARE:

Jamshedpur.
साकची अग्रसेन भवन में एक प्रेस वार्ता रखी गई. इस प्रेस वार्ता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी 30 मार्च गुरुवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने धालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जायेगा. इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी. इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राजस्थान से कलाकार आ रहे हैं. इस संबंध में जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने साकची अग्रसेन भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि आपणो राजस्थान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कठपुतली नाच, मेहंदी, बच्चों के लिए झूला, लाख की चूड़ी, मिट्टी के बर्तन, ऊँट की सवारी, चोखी ढाणी, राजस्थानी व्यंजन, चूर्ण, तोता पंडित, शूटिंग, सेल्फी कार्नर, बच्चों के लिए बासुरी, टॉफी कैंडी, कॉटन कैंडी, झालमुरी, चटपटी,आइस क्रीम पुचका, कचोरी चाट, बाबा चाट, मगोडी-पापड-अचार-खजला के काउंटर, राजस्थानी स्टोर इत्यादि होगा.

उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले समाज के सभी गणमान्य लोग से वाहनों की पार्किंग आम बागान मैदान में करने का अनुरोध किया है, ताकि किसी को भी परेशानी और सड़क जाम की स्थिति नहीं हो.
संवादाता सम्मेलन में उपस्थित महासचिव सीए विवेक चौधरी और कोषाध्यक्ष मोहित शाह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला के हर क्षेत्र सहित पड़ोसी जिला से भी हजारों की संख्या में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति शामिल होंगे. उन्होंने समाज के सभी लोगों से पारम्परिक राजस्थानी परिधान में आने का अनुरोध किया है. उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे, महिलाएं, पुरुष और युगल जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी ड्रेस पुरूस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

प्रेस सचिव सीए विनीत मित्तल और सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल ने मीडिया से आये सभी लोगों का धन्यावाद दिया. मालूम हो कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च, 1949 को राजपुताना नाम से की गई थी, जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया. संवाददाता सम्मेलन में ओम प्रकाश रींगसिया, निर्मल काबरा, उमेश शाह, अशोक मोदी, अरुण बाकरेवाल, भोलानाथ चौधरी, विजय खेमका, अशोक खंडेलवाल, मुकेश आगीवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, लाला जोशी, विकाश सिंघानिया, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, बबलू अग्रवाल, अंकुश जवानपुरिया, बिमल अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल (अधिवक्ता), सुशील अग्रवाल (आभूषण), संजय शर्मा, दीपक चेतानी, प्रदीप गुप्ता, सुशील अग्रवाल, गौरव जवानपुरिया, अमन नरेड़ी, दीपक पटवारी, सुशील अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल (रेखा बुटीक), निशा सिंघल, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल, उषा चौधरी आदि मौजूद थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर