Jamshedpur : रविंदर सिंह बने धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल जमशेदपुर के प्रधान, गुरमत प्रचार को नई गति देने का संकल्प

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिख पंथ की मर्यादाओं, गुरमत सिद्धांतों एवं धर्म प्रचार की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। जमशेदपुर के मनीफिट सोखी कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में अकाली दल सदस्यों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए भाई रविंदर सिंह को मुख्य सेवादार (प्रधान) तथा भाई रविंदर पाल सिंह को अंकेक्षक (ऑडीटर) चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता मोके के प्रधान जत्थेदार जरनैल सिंह ने की। पूर्व प्रधान भाई सुखदेव सिंह ने मुख्य सेवादार पद के लिए भाई रविंदर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए अपनी मंजूरी प्रदान की। इसी प्रकार अंकेक्षक पद के लिए भाई रविंदर पाल सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे भी सभी सदस्यों ने एकमत से पारित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चुनाव प्रक्रिया के उपरांत वाहेगुरु जी का शुक्राना करते हुए अन्य सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल जमशेदपुर गुरमत प्रचार, सिख इतिहास के प्रसार, युवाओं को धर्म से जोड़ने तथा समाज में सेवा और सिमरन की भावना को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करेगी। नवनियुक्त प्रधान भाई रविंदर सिंह ने सबों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए गुरु घर की सेवा का अवसर है।

गुरु साहिब की कृपा और संगत के सहयोग से वे गुरमत विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को सिख इतिहास एवं सिद्धांतों से जोड़ने तथा समाज में सेवा, सिमरन और सरबत के भले की भावना को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। धर्म प्रचार कमिटी का प्रत्येक कदम गुरु साहिब की शिक्षाओं के अनुरूप होगा।
वहीं नवनियुक्त अंकेक्षक भाई रविंदर पाल सिंह ने कहा, “गुरु साहिब की हजूरी में यह जिम्मेदारी निभाते हुए मैं पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कमिटी की सेवा करूंगा। हमारा उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि धर्म प्रचार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को गुरबाणी और गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ना भी है।”

इस अवसर पर जत्थेदार जरनैल सिंह, पूर्व प्रधान भाई सुखदेव सिंह, भाई राम कृष्ण सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई गुरदीप सिंह, भाई अजीत सिंह, भाई प्रीतपाल सिंह, भाई अमृतपाल सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई गुरदेव सिंह, भाई चरणजीत सिंह, भाई अवतार सिंह, भाई जस्सा सिंह, भाई जसबीर सिंह एवं भाई इंद्रजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें