Jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर में 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

SHARE:

  • भव्य कलश शोभा यात्रा से हुआ कार्यक्रम की शुरुआत
  • सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति से कलश यात्रा में लिया भाग
  • महायज्ञ में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के साकची स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में 9 दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ. इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश धारण किए और मंदिर प्रांगण से स्वर्णरेखा नदी तक पवित्र जल भरने के बाद पुनः मंदिर लौट कर महायज्ञ की शुरुआत की. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है. कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नृत्य, भजन और कीर्तन करते हुए स्वर्णरेखा नदी तक पहुंचे. इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें भजन-कीर्तन, हवन और प्रवचन प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महायज्ञ में सभी श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ भाग ले रहे हैं और यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन रहा है. महायज्ञ के आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं और यह एकता, शांति और प्रेम का संदेश दे रहा है. आयोजन के दौरान भक्तों का उत्साह और आस्था बेहद सराहनीय है, जो इस महायज्ञ को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें