Jamshedpur : आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन कल से, सिदगोड़ा टाउन हॉल में जुटेंगे हजारों युवा कार्यकर्ता

SHARE:

सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन, संगठन विस्तार और युवाओं की भूमिका पर होगी अहम चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 7 अगस्त से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शुरू होने वाले इस अधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों युवा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके अलावा पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और केंद्रीय पदाधिकारी भी अधिवेशन में मौजूद रहेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पार्टी के अनुसार, युवा अधिवेशन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा राज्य के युवाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर व्यापक चर्चा करना है।

अधिवेशन के लिए बिरसा मुंडा टाउन हॉल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मंच, बैठक व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर, सुरक्षा, पेयजल, भोजन और आवास सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी की जंबो टीम पूरे आयोजन की लगातार निगरानी कर रही है। बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्टी नेताओं ने राज्यभर के युवा कार्यकर्ताओं से समय पर अधिवेशन स्थल पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर