Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल(यू) पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया

SHARE:

  • सुबोध श्रीवास्तव ने विधायक सरयू राय और प्रदेश नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने सोमवार को एक पत्र जारी कर वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया. प्रदेश समिति का विस्तार करते हुए झारखंड के विभिन्न जिलों से कई अन्य नेताओं को प्रदेश समिति में शामिल किया गया. इस मनोनयन के बाद, जमशेदपुर के जदयू कार्यकर्ताओं और सरयू राय समर्थकों ने सुबोध श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं. सुबोध श्रीवास्तव ने विधायक सरयू राय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक नई चुनौती है और वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएंगे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा व मॉर्निंग वॉक ग्रुप का तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर से सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम में जदयू का सशक्त संगठन निर्माण होगा

जदयू के युवा नेता आकाश शाह ने इस मनोनयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, केंद्रीय नेताओं और विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले में जदयू संगठन और मजबूती से काम करेगा. जदयू के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नू, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रकाश कोया, कन्हैया ओझा, प्रेम सेक्सेना, विजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुबोध श्रीवास्तव को बधाई दी और उनकी नेतृत्व क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर