Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ट्रैफिक चेकिंग में जनगणना कार्य में जा रहे शिक्षक और युवक को रोककर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, डीएसपी ने शुरू की जांच, और पहुंच गए विधायक, देखें – Video

SHARE:

 हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा जो शिक्षक है और गाड़ी चलाने में असमर्थ भी, वो जनगणना कार्य करने जा रहे थे. उनकी जनगणना ड्यूटी दूसरे प्रखंड में काफ़ी दूर में दी गई है. उसी के सिलसिले में पोटका से बारीडीह विजया गार्डन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। चंदन सरदार का आरोप है कि हेलमेट पहनने और सभी आवश्यक वाहन कागजात का फोटो कॉपी दिखाने के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा गया और उनसे चालान के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

विधायक को फोन कर दी जानकारी, मौके पर पहुंच गए

घटना से परेशान चंदन सरदार ने तत्काल पोटका विधायक संजीव सरदार को फोन कर पूरी जानकारी दी। विधायक ने पहले फोन पर मौजूद पुलिस कर्मी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने तत्काल ट्रैफिक थानेदार एवं डीएसपी ट्रैफिक को घटनास्थल पर बुलाकर पैसे मांगने के आरोपों की जांच कराने तथा पीड़ित को प्रताड़ित करने के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस की कार्यशैली से जनता परेशान दिख रही है, बेवजह परेशान करने की हरकत पुलिस को बंद करनी होगी.

डीएसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

मौके पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने मामले की जांच की और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आम जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन आम लोगों को परेशान करना या उनसे अवैध वसूली करना गलत है। विधायक ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मी जनता के अधिकारों का हनन करेगा तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

जनहित के मुद्दों पर विधायक की तत्परता की चर्चा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में विधायक संजीव सरदार की तत्परता को लेकर चर्चा रही। लोगों ने कहा कि सूचना मिलते ही विधायक का मौके पर पहुंचना और अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई की मांग करना आम जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर