Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड में इंटरनेट बंद किए जाने के मामले पर ‘ट्राई’ ने दिया जांच का आदेश, कृतिवास मंडल ने दर्ज कराई थी शिकायत, कहा- नुकसान सरकार भुगतान करे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी जिला सचिव कृतिवास मंडल ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (*TRAI* ) भारत सरकार नई दिल्ली में अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी के यहां शकायत दर्ज करवाई गया थी कि झारखंड राज्य में दो दिन इंटरनेट सेवा को सरकार ने ठप कर दिया था. उन्होंने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सामान्य स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा सीजीएल के लिए झारखंड सरकार के आदेश अनुसार दिनांक 21 और 22 सितंबर को परीक्षा के समय सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक राज्य के 24 जिला में बीएसएनल एयरटेल, रिलायंस, जियो, वोडाफोन के इंटरनेट / मोबाइल डेटा की सेवाएं बंद करा दी गई थी.

इंटरनेट मोबाइल डेटा जैसे आपातकालीन सेवा को झारखंड सरकार के द्वारा बंद कर दिए जाने के कारण बैंकिंग से लेकर तमाम कार्य प्रभावित हो गये, जिसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा.
बड़ी विडंबना है कि परीक्षा में इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवा बंद करना ही राज्य सरकार का एकमात्र विकल्प तो नहीं है. उसके बावजूद भी इंटरनेट/ मोबाइल डेटा को बंद कर देना कहीं से भी राज्य सरकार का उचित कदम नहीं है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इंटरनेट जैसी आपातकालीन सेवा बंद किए जाने पर उपभोक्ताओ की नुक़सान झारखंड सरकार और बीएसएनल, एयरटेल, रिलायंस, जिओ वोडाफोन कंपनियों से भरपाई किया जाय : कृतिवास मंडल

कृतिवास मंडल के द्वारा अनिल कुमार लाहोटी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) भारत सरकार नई दिल्ली से अनुरोध किया गया था कि है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर इंटरनेट /मोबाइल डेटा जैसी आपातकालीन सेवा को बंद होने पर इंटरनेट /मोबाइल डेटा उपयोग करने वाले बीएसएनल, एयरटेल, रिलायंस, जिओ, वोडाफोन के ग्राहकों को जो भी नुकसान पहुंचा है. अविलंब उसकी भरपाई झारखंड सरकार और उपरोक्त कंपनियों से किया जाए. इस मामले में उपरोक्त ट्राई के अध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई व जांच प्रतिवेदन सौंपने हेतु डीडीजी काम्प्लेनस टर्म सेल झारखंड रांची को जिम्मेवारी सौंपी गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर