WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ट्रक-ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन, कहा नेशनल परमिट युक्त कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन देश के किसी भी राज्य में वैधानिक करें

SHARE:

Jamshedpur.
ट्रक एवं ट्रेलर्स ओनर्स-ऑपरेटर्स की संस्था जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर्स ओनर्स एसोसिएशन ने अपनी गंभीर समस्या को जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा है. इस बाबत उन्हें एक ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि झारखंड निवासी नेशनल परमिट युक्त ट्रक ट्रेलर्स ऑनर्स ऑपरेटर्स यदि अपनी कमर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन झारखंड में नहीं करवा कर देश के किसी अन्य राज्य में करवा रखा है और जिला परिवहन प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान में पकड़े जाने पर ऐसी गाड़ियों के मालिकों पर भारी- भरकम 25 लाख रुपए तक का फाइन (आर्थिक दंड) लगाया जाता है. फाइन नहीं देने पर गाड़ियां जप्त कर ली जाती है.
मंत्री से आग्रह किया गया है कि नेशनल परमिट युक्त कमर्शियल ट्रक एवं टेलर्स का रजिस्ट्रेशन देश के किसी भी राज्य में कराने का कानून को मोटर वाहन अधिनियम में वैधानिक रूप प्रदान कर दें. जिससे इस तरह की आर्थिक झंझावात से मुक्ति मिल सके और देश में व्यावसायिक परिवहन व्यवसाय को आसान सरल रूप से गतिमान किया जा सके. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, चेयरमैन सतबीर सिंह सोमू, राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार गुंजन यादव उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर