Jamshedpur : गुरु पूर्णिमा पर दो दिवसीय महोत्सव आज से, 5000 श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भंडारा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बागबेड़ा स्थित श्री शिव साई शनि हनुमान एवं काली मंदिर समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 एवं 30 जुलाई को दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन, महाप्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को प्रातः 6 बजे मंगल स्नान, 8 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती, शाम 6 बजे धूप आरती तथा रात 8 बजे भोग वितरण किया जाएगा। वहीं 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती के बाद दोपहर 1 बजे महाप्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शिरडी साई बाबा दर्शन यात्रा भी आयोजित की गई है, जिसमें लगभग 217 श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में करीब 5000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। यह आयोजन श्री शिव साई शनि हनुमान एवं काली मंदिर, लाल बिल्डिंग, रेलवे ट्रैफिक स्कूल के समीप, बागबेड़ा, जमशेदपुर में होगा। प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक रंजीत साहू, अध्यक्ष नरेश लाल सहित मंदिर समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें