Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, 110 शोध हुए प्रस्तुत

SHARE:

जमशेदपुर।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन किया गया. इस दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. इस सम्मेलन का मुख्य शीर्षक था “सतत विकास के लिए बहुविषयक अनुसंधान और नवाचार”. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. बीके राणा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, जमशेदपुर, झारखंड के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक और डॉ. प्रभात कुमार पाणि, वित्त पदाधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय उपस्थित हुए. इस सम्मेलन में करीब 110 अलग- अलग विभाग के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन समारोह से की गई. उसके पश्चात डॉ. रंजन कुमार मिश्रा, आईटी विभाग प्रमुख द्वारा कार्यकर्म को आगे बढ़ाया गया. उन्होंने बताया की इस बदलते दुनिया में सतत विकास का कितना महत्त्व है. कार्यक्रम को आगे ले जाते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा ने शोध के कर्म और उनके महत्त्व पर प्रकाश डाला. विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन ने वहां मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया और परीक्षा नियंत्रक ओपी शर्मा ने जिंदगी में शोध के महत्त्व को बताया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

डॉ. बीके राणा ने वैश्विक मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन पर बात की और भारत में बिजली के उत्पादन पर प्रकाश डाला. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने बताया की रिसर्च दो शब्दों के मेल से बना है री और सर्च, जिसका अर्थ होता है दोबारा खोज करना. डॉ. रजनीश रत्न, गेडु कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, भूटान से ऑनलाइन माध्यम से इस सम्मेलन का हिस्सा बने थे.

कार्यक्रम को आगे ले जाते हुए शोध पत्रों की प्रस्तुति शुरू हुई जिसमें करीब 110 शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया. शोध पत्र अलग-अलग संकाय जैसे आर्ट्स, लॉ, कॉमर्स और मैनेजमेंट, साइंस और एजुकेशन से थे. शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए शोध पत्रों ने सबका ज्ञान वर्धन किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर