Breaking News
Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित TMC Symbol War: TMC का नाम-चिन्ह छिना तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, EC के फैसले को दी चुनौती; अब ‘घासफूल’ की लड़ाई अदालत में
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिना हेल्मेट दो पहिया वाहनों चालकों को पेट्रोल नहीं देने, 90 दिनों के भीतर हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश

SHARE:

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल
  • सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु आवश्यकतानुरूप स्लाइडिंग बैरियर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर्स, साइनेज लगाने का निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई.
वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर विमर्श किया गया.

उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित 27 मामलों पर प्रभावित परिवारों को 90 दिनों के भीतर मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम को दिया गया. उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट या अन्य कागजात आदि के लिए पीड़ित परिजनों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर टाइम बाउंड कार्य करें.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने, सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रोत्साहित करने हेतु भी निर्देशित किया गया. गुड समारिटन को 5 हजार रू तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, गुड समारिटन को कानूनी कार्रवाई से अलग रखा जाता है, इसकी भी जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में हाईवे किनारे पार्किंग, गलत साइड में ड्राइविंग व ओवरस्पीड प्रमुख कारण पाया गया. सभी दुर्घटनास्थलों की क्रमवार समीक्षा कर एहतियातन कदम उठाये जाने का निदेश एनएचएआई एवं पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिया गया. घूमावदार या अंधा मोड़ के समीप मिरर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, स्लाइडिंग बैरियर लगाने की बात कही गई ताकि वाहनों की गति धीमी होने से दुर्घटनाओं में कमी आए. मई माह में घटित 29 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मृत्यु एवं 12 व्यक्ति घायल हुए. वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, हाईवे में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय जरूर किए जायें जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हो.

312 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, करीब 22 लाख रू. जुर्माना वसूला गया

मई माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 312 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया. वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में लगभग 22 लाख रू. जुर्माने की वसूली की गई. 3346 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गए जिनमें 2842 पुरूष एवं 504 महिलाएं हैं.

बैठक में डीटीओ धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, डीएसपी भोला प्रसाद, डीएसपी ट्रैफिक, टाटा स्टील व जुस्को के प्रतिनिधि तथा बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर