Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संगठन के सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पौधा, शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप आयुक्त पारुल सिंह, जज, एमएस प्रतियोगिता में लगातार जीत दर्ज करने वाली श्रेया अधर, सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे, दंत चिकित्सक जसवीर कौर, अधिवक्ता तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महिला पत्रकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समाज में जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संगठन की फातिमा शाहीन, गीता सिंह, मनजीत कौर, बी. लक्ष्मी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, रवि, पुष्पराज तथा सामाजिक संस्था समर्पण की टीम को भी प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम देवी, बबली, रितु कौर, ममता भूमिज, महावीर साहू, सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर