Potka : विद्या निकेतन प्लास 2 की छात्रा लाडली कुमारी ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रौशन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

इस बार के मैट्रिक परीक्षा में विद्या निकेतन प्लस टू विद्यालय की छात्रा लाडली कुमारी ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. लाडली की पढ़ाई बड़े अभाव में हुई. बचपन की पढ़ाई हिंदी मध्य विद्यालय से पूर्ण करने के बाद 9 वीं एवं दसवीं की पढ़ाई विद्या निकेतन प्लस टू विद्यालय से की.

वहीं बचपन से मेधावी रही लाडली ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक राधे कृष्णा झा तथा अपना माता को देते हुए कही की हमारा बचपन बड़ा अभाव में बीता और गरीबी को मैंने बड़े करीबी से देखा. वहीं माता पुष्पा देवी ने अपने शब्दों में कहा कि लाडली के पिता ज्योति साव पिछले 10 साल से लापता हैं और पढ़ाई-लिखाई के लिए बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको लेकर मैं झारखंड ग्रामीण बैंक में सखी के रूप में कार्य कर बड़ी मुश्किल से बच्चों का भरण पोषण एवं शिक्षा देने में सफल रही.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज मुझे अपनी लाडली पर गर्व है कि उन्होंने 95.8% मार्क लाकर जिले में पांचवा रेंक हासिल किया है. आज मेरा मेहनत सफल हो गया. लाडली कुमारी आगे बढ़कर इंजीनियर बनकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करना चाहती है. वही लाडली का भाई उज्जवल साहू इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें