Breaking News
Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप Dhanbad Acb Action : रिश्वतखोरी पर शिकंजा – रिश्वत लेते साइबर थाना का दारोगा गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा Jamshedpur : आशा लकड़ा के आगमन पर भाजयुमो ने किया स्वागत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट की छात्रा आरोही रानी की मौत पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जताई चिंता

SHARE:

  • स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर की सख्त कार्रवाई की मांग
  • मंत्री ने कहा, जांच कर जिम्मेदारों पर हो त्वरित कार्रवाई
  • मृतक के परिवार से भी की संवेदनशीलता से मुलाकात
  • स्कूल प्रबंधन की चुप्पी से बढ़ी मृतक परिवार की पीड़ा, समुदाय में गहरी संवेदनाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा मद निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने छात्रा आरोही रानी की मौत के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फोन पर ओरीका के एच आर से बात करते हुए कहा कि तेनुघाट के पिट्स मॉर्डन स्कूल गोमिया की छात्रा आरोही रानी की मौत में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उचित जांच कर जिम्मेदारों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. यह घटना तेनुघाट में दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना है, जो पहले हुए पिट्स मॉर्डन के छात्र मनन श्रेष्ठ के साथ हुए हादसे के बाद सामने आई है. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मृतक के माता-पिता से भी मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कुचाई प्रखंड में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक अभियान का सफल समापन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोही रानी को हजारीबाग के एनसीसी कैंप ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर 29 मई को रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया. छात्राओं ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर पर भोजन, पेयजल, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, और तबीयत खराब होने पर किसी डॉक्टर या जिम्मेदार अधिकारी का कोई इंतजाम नहीं था. 19 मई से ही आरोही की तबीयत खराब थी, लेकिन 22 मई को ही उसके पिता को इसकी सूचना मिली. मृतक के पिता संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे छात्रों ने फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना से परिवार सदमे में है और रोजाना सैकड़ों लोग उन्हें ढाढस देने आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

मृतक परिवार की एकमात्र बेटी आरोही रानी की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने अपनी बेटी को खोकर अपार दुःख व्यक्त किया. वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई शिक्षक या अधिकारी मृतक परिवार से मिलने या अफसोस जताने नहीं आया है, जिससे नाराजगी भी देखी जा रही है. इस अवसर पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, गुड़िया देवी, अरुण कुमार महतो, संजय कुमार शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, विजय अंबष्ट सहित कई लोग मौजूद थे और परिवार को सांत्वना दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर