Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में पौधरोपण एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

SHARE:

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के व्यवहार न्यायालय कैम्पस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएलवी (अधिकार मित्र) के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया गया. डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में कटहल, पपीता, लेमन ग्रास, आमला सहित दर्जनों फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए. इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ और हरित वातावरण बनाना है. कार्यक्रम के दौरान व्यवहार न्यायालय के जज आवास कैम्पस में भी जिला जज सह अतिरिक्त कुटुम्ब न्यायालय माननीय धीरज कुमार, मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी श्री विशाल गौरव, डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार, पीएलवी एवं कोर्ट स्टाफ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : गांडेय में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डिस्ट्रिक्ट जज सह अतिरिक्त कुटुम्ब न्यायालय धीरज कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराना है. उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस का मकसद हमें हमारी धरती को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि पृथ्वी न केवल हमारा घर है बल्कि आने वाली पीढ़ियों की विरासत भी है. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पेड़ लगाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन देने वाला कार्य है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं और प्रकृति से प्रेम करें. इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने संकल्प को मजबूत किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम

कार्यक्रम की सफलता में पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजीत दास, संजय कुमार तिवारी, प्रकाश मिश्रा, रामिया एस, सुनीता कुमारी, जोबारानी बासके, माधवी कुमारी, अनिल कुमार, बालेश्वर दास, डालसा के आदेशपाल दिनेश साधु सहित अन्य अधिकार मित्रों की सक्रिय भूमिका रही. इनके योगदान से यह कार्यक्रम प्रभावशाली और सफल रहा. इस पहल से न केवल न्यायालय परिसर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें