WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : पूर्व सैनिक का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण अनुशासन सेवा भावना का प्रतीक – राज्यपाल

SHARE:

  • जमशेदपुर से 125 से ज्यादा पूर्व सैनिक और मातृ शक्ति हुईं शामिल
  • लांसनायक परमबीर चक्र से सम्मानित एलबर्ट एक्का के जारी गांव के विकास की तैयारी
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस वर्ष पूरा कराने का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP), झारखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय महासम्मेलन रांची में सफलता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व सैनिक, मातृशक्तियां और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार थे. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मेजर जनरल परमवीर सिंह, VSM (जीओसी-23 माउंटेन डिवीजन), लेफ्टिनेंट जेनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी,   PVSM, AVSM, VSM,  Air Vice Marshal  H P Singh VrC, VSM,  माया कौल राष्ट्रीय कन्विनर मातृशक्ति जैसे विशिष्ट अतिथि इस आयोजन का हिस्सा बने. सम्मेलन का शुभारंभ 11 जनवरी को दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ. राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कान्त चतुर्वेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एच पी सिंह, राज्य अध्यक्ष कर्नल एआर सिंहा ने राष्ट्रीय मातृशक्ति संयोजिका मिसेज माया कौल एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा, राजेश पांडे एवं प्रदेश मातृशक्ति संयोजिका पूनम के साथ समारोह का उद्घाटन किया. राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की प्रस्तुति ने माहौल में देशभक्ति का रंग भर दिया. इसके बाद मातृशक्ति समूह द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत गाया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया, जिसमें वीरता पुरस्कार विजेता और संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे. ब्रिगेडियर रवि कुमार, वीर चक्र की पत्नी निलीमा कुमार, मेजर श्यामल सिन्हा वीर चक्र की पत्नी चैताली सी सिन्हा, ओनररी कैप्टन मागो बडिगं, सेना मेडल, ओनररी कैप्टन बीके सिंह,  सेना मेडल नायकों को सम्मानित किया गया. इनकी कहानियां न केवल प्रेरणादायक थीं बल्कि संगठन की मूल भावना का प्रतीक भी थीं.  महासम्मेलन में सहकारी संस्थाओं के निर्माण पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डेयरी, मछली पालन, और पोल्ट्री जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा हुई. इसके अलावा, वित्तीय प्रबंधन, पेंशन सुविधाएं और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई. विशेषज्ञ वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इन क्षेत्रों में जागरूक किया. कैप्टन कुमार अनीस और लेफ्टिनेंट कर्नल चांदनी चाको ने 60 वर्ष के बाद स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के उपाय साझा किए. झारखंड के विभिन्न जिलों रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, जमशेदपुर के जिला परिषद अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी. मंच संचालन प्रदेश सचिव अनुप कुमार एवं जिला परिषद रांची मातृशक्ति अध्यक्षा नीरा देवी द्वारा किया गया. 12 जनवरी को मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने चलाया छापेमारी अभियान

दूसरे दिन का आरंभ शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद संगठन के थीम सॉन्ग की प्रस्तुति ने संगठन की एकता और उद्देश्य को प्रकट किया. राज्यपाल महोदय ने लांसनायक परमबीर चक्र से सम्मानित एलबर्ट एक्का जी के जारी गांव (गुमला) के विकास के लिए सहमति जताई. संजय सेठ ने इसे इसी साल पूरा करने के लिए आश्वस्त किया. सरकारी और पब्लिक सेक्टर के नौकरी में अन्य राज्यो की तरह झारखंड में भी पूर्व सैनिक के लिए आरक्षण पर सहमति जताई. रक्षा राज्य मंत्री और अन्य ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके मांग और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. सम्मेलन का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण वृत्तचित्र प्रदर्शन था, जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की उपलब्धियों और उद्देश्यों को विस्तार से दिखाया गया. आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा. देशभक्ति गीत और नृत्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया और सम्मेलन की भव्यता को और बढ़ा दिया. सम्मेलन के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन दिया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का झंडा मैदान में बैठक संपन्न

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों की सराहना की. कहा यह महासम्मेलन पूर्व सैनिकों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. संगठन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला परिषद जमशेदपुर से वरुण एवं बोकारो जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद ठाकुर को भी सम्मानित किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न व्यक्तिगत एवं स्वयंसेवी संगठनों का आशातीत सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ जिसमें मुख्य रूप से मेजर गुरदयाल सिंह सलूजा, रमेश धरणीधरका एवं चरणजीत सिंह वासु का नाम उल्लेखनीय है. कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं उनका आभार व्यक्त किया गया. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम संचालन में जिला परिषद रांची की अग्रणी भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा एवं  सराहना की गई. कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य अध्यक्ष सूबेदार मेजर नारायण प्रसाद, सचिव सूबेदार लल्लन ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष सूबेदार अरुण कूमार झा तथा मातृशक्ति अध्यक्ष नीरा देवी के नेतृत्व में अथक परिश्रम कर आयोजन को सफल करने में दिन-रात एक कर दिया. विभिन्न जिलों से आए 800 पूर्व सैनिक एवं मातृशक्ति उपस्थित थे. मनोज कुमार सिंह और अमर नाथ ठाकुर का भी अहम योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर