Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station Crime : टाटानगर स्टेशन पार्किंग के पेटी कांट्रेक्टर अपराधी नीरज दूबे पर गोलियां चली, टीएमएच में स्थिति खतरे से बाहर

SHARE:

सीरियल क्राइम के मास्टरमाइंड पंकज दूबे का चचेरा भाई है नीरज दूबे, स्टेशन में वर्चस्व बनाना था मकसद

जमशेदपुर:

टाटानगर रेलवे स्टेशन मुख्य गेट के सामने रेलवे पार्किंग के पेटी कांट्रेक्टर नीरज दूबे पर शुक्रवार की देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. अपराधियों द्वारा बरसाई गई गोलियां नीरज की गर्दन, हाथ में लगी है. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. नीरज पर गोली चलाने के दौरान भागने में आउट गेट के पास एक अपराधी को जीआरपी ने पकड़ लिया है. इस घटना के बाद रेल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पाकर जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, आरपीएफ के सहायक कमाडेंट एके नायक, आरपीएफ ओसी एसके तिवारी, बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा, जुगसलाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से चार खोखा, एक चप्पल, लाइटर बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

नाईट आउट होटल का भी कर रहा था संचालन

नीरज दूबे स्टेशन पार्किंग के साथ साथ आरक्षण काउंटर पर खुले नाईट आउट होटल का भी संचालन कर रहा था. वैसे यह होटल गोल्डी तिवारी, जबकि पार्किंग शैल इंजीनियरिंग के राजेश सिंह के नाम पर है. पिछले दिनों ही पानी सप्लायर संतोष सिंह उर्फ फकीरा को रंगदारी के लिए नीरज दूबे ने अपने गुर्गों के साथ पिटाई की थी. उसके बाद से ही स्टेशन का माहौल गरमाया हुआ था. नीरज दूबे सीरियल क्राइम के मास्टर माइंड पंकज दूबे का चचेरा भाई है और बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक का रहने वाला है. साकची में कुछ साल पूर्व निरंजन सिंह की हत्या में नीरज दूबे जेल की हवा खा चुका है.

स्टेशन में वर्चस्व स्थापित करने का पाल रखा है मंसूबा

नीरज दूबे जब से स्टेशन क्षेत्र में काम के लिए घुसा है. वह यहां वर्चस्व स्थापित करना चाहता है. सूत्रों के अनुसार स्टेशन के बाहर धंधा कर रहे कई लोगों से रंगदारी वसूली जाती है. होटल के नीचे ठेला, पार्किंग में पान गुमटी अपने वर्चस्व और रेल अधिकारियों की सांठ गांठ से खुलवा दी है, जो नियम के विरुद्ध है. बहरहाल, स्टेशन पार्किंग में अब तक फायरिंग, हत्या की घटनायें हो चुकी है. ये फायरिंग की घटना भी इतिहास में जुड़ गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर