Jharkhand : झारखंड में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक: रांची में मिला पहला मरीज, विशेष जांच टीम गठित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। वर्ष 2025 में यह राज्य का पहला मामला है, जिसमें कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य और चर्चित फिल्म समीक्षक लाल विजय शाहदेव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वे 22 मई को मुंबई से रांची लौटते समय फ्लाइट में ही बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वर्तमान में उनकी देखरेख डॉ. मोहित नारायण की निगरानी में हो रही है। उन्होंने लिखा – “भारत में अब तक कुल 257 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, और अब मैं भी उनमें शामिल हो गया हूं। फिलहाल मेरी तबीयत अब पहले से बेहतर है।” शाहदेव ने अपील की है कि जो भी लोग हाल ही में उनके संपर्क में आए हैं, वे कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। खास तौर पर वे लोग जिनमें बुखार, सर्दी, खांसी या बदन दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हों।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें