Breaking News
Tatanagar Station : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को तीन महीने रद्द करने के फैसले का CGPC ने जताया कड़ा एतराज,  स्टेशन दौरे पर आये एजीएम को सौंपा ज्ञापन Jamshedpur : तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस के डांडिया रास महोत्सव का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर को Jamshedpur : जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन Sikhs For Justice : ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਫਜੇ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਚਿਤਾਵਨੀ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿਚ ਖੱਲਲ ਪਾਉਣ ਲਈ 51 ਲੱਖ ਇਨਾਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ Amritsar/Delhi : ਸਿੱਖ ਮਿਸ਼ਨ ਦਿੱਲੀ ਵਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਆਰੰਭ Delhi/Punjab : ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਨਾ ਰੁਕੀਆਂ ਤਾਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੀ ਲਾਭ, 597 ਕੇਸਾਂ ’ਚ ਸਿਰਫ਼ 44 ਸਜ਼ਾਵਾਂ, ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਜਾਰੀ : ਸਰਦਾਰ ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : रांची हटिया ट्रेन में चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन बोकारो से गिरफ्तार, देखें – Video

SHARE:

दो लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान बरामद, मुख्य सरगना यात्री बनकर करता था चोरी

जमशेदपुर।

टाटानगर आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी ने मिलकर अंतरराज्यीय गिरोह के नूर मोहम्मद अंसारी को उसके दो सहयोगियों के साथ बोकारो से धर दबोचा. तीनों के पास से चोरी के दो लैपटॉप 5 मोबाइल फोन,नगद 14 सौ रुपये समेत 2 कंगन बरामद किए गए हैं. विगत 10 जुलाई को हावड़ा रांची हटिया ट्रेन की एम-वन कोच में सफर कर रहे नीतीश कुमार के बैग की चोरी हुई थी. रांची जीआरपी में नीतीश कुमार ने अज्ञात द्वारा 2 लाख 25 हज़ार मूल्य के सामान की चोरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामला टाटानगर रेलवे स्टेशन का होने की वजह से इस मामले को 16 जुलाई को टाटानगर जीआरपी में रेफर कर दिया गया. ठीक उसी दिन 16 जुलाई को टाटानगर रेलवे स्टेशन से पुनः एक मोबाइल चोरी की घटना घटी. जहां अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि एक ही शख्स द्वारा इस दोनों घटना को अंजाम दिया गया है. आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस शख्स की पहचान नीतीश कुमार के साथ एसी-कोच में सफर कर रहे बोकारो निवासी नूर मोहम्मद अंसारी के रूप में की.

जहां उसके लोकेशन के आधार पर संयुक्त रूप से आरपीएफ और जीआरपी ने उसे बोकारो से धर दबोचा. उसके पास से 16 जुलाई को चोरी की गई मोबाइल बरामद ली गई. साथ ही 10 तारीख को हुए चोरी वाला बैग भी उसके पास से बरामद हुआ. कड़ी पूछताछ में नूर मोहम्मद अंसारी ने चोरी की बात स्वीकारी.

उसकी निशानदेही पर दुकानदार अश्वनी दास और नूर मोहम्मद अंसारी के रिश्तेदार इरफान अंसारी को धर दबोचा गया, जिसके पास से 10 जुलाई को हुए चोरी के 2 लैपटॉप और तीन अन्य चोरी का मोबाइल, साथ ही 1400 नगद बरामद किया गया है. आरपीएफ ओसी संजय तिवारी ने बताया कि नूर मोहम्मद अंसारी ट्रेन में सफर करने के दौरान चकमा देकर यात्रियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देता है. यह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर