WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भवन निर्माण मानदंडों का उल्लंघन, एग्रिको रोड नंबर 9 के निवासी अस्वच्छता और मच्छरों से परेशान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा शिव सिंह बागान, एग्रिको रोड नंबर 9 स्थित प्लॉट संख्या 49/ए के सामने चल रहे भवन निर्माण कार्य में लापरवाही और मानदंडों के उल्लंघन के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत स्थित इस निर्माणाधीन स्थल पर लगभग दो महीने पूर्व की गई खुदाई के बाद से पानी भराव की स्थिति बनी हुई है, जो अब गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्लॉट मालिक और निर्माणकर्ताओं से आग्रह किया कि खुदाई के बाद जमा पानी को निकाला जाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब हालात यह हैं कि प्लॉट में स्थिर पानी जमा है, उस पर काई जम गई है, और मच्छरों की भारी पैदावार हो रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हमारे क्षेत्र में मच्छरों की भरमार हो गई है, और अब चूहे भी खुलेआम घूम रहे हैं. यह स्थिति न केवल बच्चों के लिए खतरनाक है, बल्कि पूरे मोहल्ले में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.”

मोहल्ले में बच्चे अक्सर पास ही खेलते हैं और यह प्लॉट पूरी तरह खुला है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है. कोरोना संक्रमण की वापसी की आशंका के बीच इस तरह की अस्वच्छता और अनदेखी चिंता का विषय बन गई है.

निवासियों ने स्थानीय प्रशासन और टाटा स्टील यू आई एस एल से अपील की है कि अविलंब कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी, कीटनाशक छिड़काव और प्लॉट की घेराबंदी सुनिश्चित की जाए. यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा.

इतने गंभीर हालात के बावजूद अब तक जुस्को या स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई निरीक्षण नहीं किया गया है. सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या महामारी के इंतज़ार में है? निवासियों ने कहा है कि यदि आने वाले दिनों में इस प्लॉट की सफाई और सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो वे सामूहिक रूप से प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर