Jamshedpur : गोलमुरी क्लब कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न, राकेश्वर पांडे फिर बने अध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

द कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अंतर्गत गोलमुरी क्लब कर्मचारी यूनियन का चुनाव शनिवार (25 जुलाई 2026) को शांतिपूर्ण एवं विधिवत संपन्न हुआ। चुनाव में कर्मचारियों ने एक बार फिर राकेश्वर पांडे को सर्वसम्मति से यूनियन का अध्यक्ष चुना। इसके अलावा बी. के. डिंडा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा ददन सिंह को सर्वसम्मति से महासचिव निर्वाचित किया गया।

कमेटी सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार एवं सह चुनाव पदाधिकारी मनीष जी की देखरेख में गुप्त मतदान (सीक्रेट बैलेट) कराया गया। मतदान के बाद गगन कुमार सिंह, राजू नाग एवं राजेश पाठक को कमेटी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने सभी पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नए और पुराने सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और यूनियन को और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें