Potka : ‘उन्नति का पहिया’ से शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, विधायक संजीव सरदार ने साइकिल वितरण अभियान का किया शुभारंभ

SHARE:

पोटका के 2,338 और जमशेदपुर प्रखंड के 1,940 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, ग्रामीण छात्रों की शिक्षा आसान बनाने पर सरकार का जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत सोमवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय एवं जमशेदपुर प्रखंड के एसएस स्कूल, करनडीह में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर योजना की औपचारिक शुरुआत की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत इस योजना से पोटका प्रखंड के कक्षा आठ के 2,338 तथा जमशेदपुर प्रखंड के 1,940 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा जमशेदपुर प्रखंड के अन्य पात्र विद्यालयों में भी जल्द ही साइकिलों का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता पहले से अधिक आसान होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत माध्यम है और सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों के बच्चों को भी बेहतर और उच्च शिक्षा के समान अवसर मिलें। इसी सोच के साथ शिक्षा से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और अपने परिवार, क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

पोटका प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी निकिता बाला, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा, बीपीओ जयश्री बोइपाई, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, झामुमो नेता सुनील महतो, हितेश भगत, चक्रधर महतो, बीरेन पात्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं करनडीह स्थित एसएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, शंकर हेंब्रम, मुखिया सरस्वती टुडू, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें