Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में बी.टेक नामांकन का दूसरा चरण रफ्तार पर, चौथे दिन 53 छात्रों ने कराया एडमिशन

SHARE:

सत्र 2026-27 के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया के बीच निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय की निगरानी में संपन्न हुआ नामांकन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद स्थित बीआईटी सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक नामांकन प्रक्रिया के द्वितीय चरण का चौथा दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्थान में दिनभर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण के बीच कुल 53 विद्यार्थियों ने विभिन्न बी.टेक पाठ्यक्रमों में अपना नामांकन कराया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नामांकन प्रक्रिया बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, जिससे नामांकन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हुई।

इस दौरान डीन प्रो. (डॉ.) डी.के. तांती, प्रभारी पदाधिकारी डॉ. जे.एन. महतो, डॉ. धनेश्वर महतो, डॉ. सगराम हेम्ब्रम, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, प्रो. प्रवीण कुमार एवं डॉ. अशोक बर्नवाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।

वहीं, नामांकन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संस्थान के कर्मचारियों अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, सुमित सौरभ, राजकुमार शर्मा, रामदास, कुलदीप दास, मो. अब्दुल रहमान अंसारी, राजू कुमार, अजीत पांडेय, गोपाल दास एवं देव नंदन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान प्रशासन ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें