फतेह लाइव, रिपोर्टर.
टाटानगर स्टेशन के पास सीएफ रेलवे यार्ड में मंगलवार देर रात छिनतई के लिए बदमाशों ने जानलेवा हमला किया गया. बर्मामाइंस छोर में यार्ड तरफ असामाजिक तत्वों का अड्डा है. यहां अपराधिक घटनायें आम है. दिन के उजाले में भी यहां रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग सुरक्षित नहीं है. मंगलवार रात रेल कर्मी जी केरकेट्टा ड्यूटी पर यार्ड में थे. संभवता उसी दौरान उनपर हमला किया गया. छिनतई की नियत जरूर अपराधियों की होगी. वरना उनके चेहरे पर गंभीर जख्म नहीं होता. खैर सूचना के बाद उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स रेफर कर दिया गया. उनकी आंख में गंभीर चोट है. वह कैरेज एंड वेगन विभाग में कार्यरत बताये जाते हैं.
इधर, रेलकर्मी के साथ हुई इस घटना से अन्य रेल कर्मियों में आक्रोश बढ़ता देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया में यह आक्रोश देखा जा सकता है. वे बातें कर रहे हैं कि अब उन्हें खुद की सुरक्षा करनी होगी. साथ ही यार्ड में आरपीएफ पोस्ट खोले जाने का जिन्न भी बाहर निकला है. आपको बता दें कि यार्ड के लिए पूर्व में अलग पोस्ट थी. तब एके सिंह यार्ड के पहले इंचार्ज बनाये गए थे. फिर उस पोस्ट को बंद कर दिया गया, जिस कारण यार्ड में फिर घटनायें बढ़ गई हैं. रेलवे विस्तार योजना के दौरान ऐसी परेशानियां सामने आने वाली है, जिसपर अभी से मंत्रणा करना विभाग के लिए जरुरी है, खासकर रेल कर्मियों की सुरक्षा के लिए? बहरहाल, पुलिस मामले को देख रही है.










