Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur Late Night Crime : आदित्यपुर में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार रात एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई। रात करीब 10 बजे रेलवे अंडरपास के पास घर लौट रहे गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर 8 से 10 की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में एक गोली विशाल गोराई की कमर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर